Sunday, May 26, 2019

मोदी सरकार को बाहर से समर्थन दे सकते जगन , राज्यसभा में साथ होंगे


आंध्र प्रदेश में एतिहसिक जीत के बाद वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी रविवार को दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। जगन रेडी 30 मई को विजयवाड़ा में
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जगन ने मोदी को अपने शपथ समारोह में आने का निमंत्रण दिया इससे पहले जगन को रविवार सुबह पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया

 जगन रेडी ने मुलाकात के बाद कह्म कि अगर भाजपा आम चुनाव में 250 सीटों तक सिमटती, तब हमें केंद्र सरकार पर बहुत ज्यादा निर्भर नहीं रहना पड़ता। पर अब हालात बदल गए हैं। उन्हें अब हमारी जरूरत नहीं है। हम जो कर सकते थे, वो किया। हमने मोदी को अपने हालात से वाकिफ करा दिया है। अगर वे 250 सीटों तक सिमटते तव हालात दूसरे होते। तब हम उन्हें तभी समर्थन देते, जब वे आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के दस्तावेजों पर दस्तखत कर देते।

Y उधर, मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक जगन ने मोदी के साथ एनडीए सरकार को बाहर से या मुद्दों पर आधारित समर्थन देने पर चर्चा की। रेडी ने शाह से मुलाकात कर आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने में समर्थन भी मांगा। इस मौके पर वाईएसआर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विजय साई रेडी भी मौजूद थे।

वाईएसआर कांग्रेस ने 22 सीटें जीती हैं : वाईएसआर कांग्रेस ने आंध्र की 25 में से 22 लोकसभा सीटें जीती हैं। विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 175 में से 151 सीटें हासिल की। एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ रहे चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी को विधानसभा में सिर्फ 23 सीटें मिली हैं।

कांग्रेस के 2 विधायक भाजपा नेता एसएम कृष्णा से मिले
बेशक आम चुनाव में कर्नाटक में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद राज्य में राजनीतिक उठापटक तेज हो गई है। रविवार को भाजपा नेता एसएम कृष्णा से कांग्रेस के दो विधायकों ने उनके घर जाकर मुलाकात की। हालांकि, कांग्रेस विधायक रमेश जरकिल्लेली और सुधाकर ने कहा कि यह मुलाकात सिर्फ शिष्टाचार थी। इस दौरान कृष्णा के घर पर भाजपा नेता आर अशोक भी मौजूद थे।

जरकिहोली ने कहा कि यह कोई राजनीतिक मुलाकात नहीं थी। हम सिर्फ कृष्णा से मिलने आए थे। कर्नाटक में भाजपा ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की है, हम उन्हें बधाई देने आए थे। उधर, मीडिया रिपोट्र्स में कहा जा रहा है, कि आम चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस के 7 और जेडीएस के 3 विधायक भाजपा में जाने को तैयार हैं।

No comments:

Post a Comment