Tuesday, May 14, 2019

ट्रेड वॉर का असर-बाजार और रुपया 2 माह के निचले स्तर पर

आखिरी 45 मिनट में सेंसेक्स 400 अंक टूटा, मार्केट कप
2.11 लाख करोड़ रुपए घटा

आम चुनाव को लेकर अनिश्चितता और चीन-अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर गहराने से सोमवार को दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट आ गई। सेंसेक्स और निफ्टी 1%
गिरकर दो महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए। भारतीय बाजार लगातार नौवें दिन गिरे हैं। सेंसेक्स में तो इस साल फरवरी के बाद, लेकिन निफ्टी में 2011 के बाद गिरावट
की सबसे लंबी अवधि है।
 सोमवार की गिरावट से वीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.11 लाख करोड़ रुपए घट कर 144.55 लाख करोड़ रह गया। भारतीय बाजारों में गिरावट करीब पौने 3 बजे शुरू हुई। महज 45 मिनट में सेंसेक्स  400 अंक से ज्यादा गिर गया। अंत में 372.17 अंक नीचे 37,090.82 पर बंद हुआ। निफ्टी में 130.70 अंकों की गिरावट रही। यह 11,148.20 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 40 और सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर गिर कर बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट ज्यादा रही। .

बाजार गिरने के 5 कारण ।
• आम चुनाव के नतीजों को लेकर
| अनिश्चितता बढ़ गई है।
• अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर
और गहरा गया है।
• रुपया 62 पैसे गिर कर 2 माह के
निचले स्तर पर पहुंचा।
• मार्च में आईआईपी 0.1% गिरा। 21
| महीने में सबसे खराब।

इनवेस्टर अभी बाजार से दूर रहें
निफ्टी-50 इंडेक्स 100 दिन के औसत
11,200 से नीचे आ गया है। अब विशेषज्ञों
की नजर 200 दिन के औसत 11,034
पर है। रिलायंस सिक्युरिटीज के विश्लेषक
अरुण कुमार ने कहा कि इनवेस्टर को अभी
बाजार से दूर रहना चाह्मिए।

आज फिर गिर सकते हैं भारत समेत दुनिया के शेयर बाजार

सोमवार को अमेरिकी बाजार भारी गिरावट की चपेट में आ गए। भारतीय समय के अनुसार रात 10.30 बजे डाउ जोंस 2.5%, नासक 3.27% और न्यूयॉर्क एक्सचेंज कंपोजिट इंडेक्स 2.2% गिर गए थे। यूरोप के बाजार 1.5% तक गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिका का असर मंगलवार को भारत समेत दुनिया के दूसरे बाजारों पर दिख सकता है। .

अब चीन भी अमेरिका के आयात पर शुल्क बढ़ाएगा
अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर गहरा गया है। चीन ने कहा है कि वह 1 जून से अमेरिका से 60 अरब डॉलर (4 लाख करोड़ रुपए) के आयात पर शुल्क बढ़ाएगा। 5,140 वस्तुओं पर आयात शुल्क 5% से बढ़कर 25% हो जाएगा। अमेरिका ने 3 दिन पहले ही चीन से 14 लाख करोड़ रुपए के आयात पर शुल्क 10% से  बढ़ाकर 25% कर दिया था। हुआ है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि बदले की कार्रवाई से चीन को बहुत नुकसान होगा।

No comments:

Post a Comment