Saturday, May 11, 2019

15 लोस चुनावों में 2014 में हुई थी सबसे अधिक 60.89% वोटिंग, रिकॉर्ड तोड़ने हर वोटर के पास 51 सेकंड का समय

गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट पर यह16वां लोकसभा आम चुनाव होने जा रह्य है। पिछले 15 चुनावों में से वर्ष 2014 के चुनाव में सर्वाधित 60.89% वोटिंग हुई थी। पिछले रिकार्ड को तोड़ने इस लोकसभा चुनाव में ईवीएम का बटन दबाने के लिए 16.70 लाख मतदाताओं को 51-51 सेकंड का समय मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि 2170 पोलिंग बूथ हैं। और इनमें से प्रत्येक पर औसतन 769.87 मतदाता हैं।

मतदान रविवार की सुबह 7 बजे से शुरू ह्मेकर शाम 6 बजे तक चलेगा। इसमें कुल 11घंटे यानी 39600 सेकेंड में से समय निकालकर  मतदाता अपनी सुविधा अनुसार वोट डाल सकता है। इस बार चुनाव मैदान में कुल 13 प्रत्याशी हैं,
जिनके भाग्य का फैसला 16 लाख 70 हजार 631 मतदाता करेंगे। 12 मई को होने वाली वोटिंग को लेकर पीजी कॉलेज शिवपुरी से मतदान दलों को तड़के 3 बजे कुला लिया और सुबह 6.30 बजे से मतदान सामग्री देकर रवानगी डाली गई।

मतदान सामग्री वितरण के चलते रक्विार की सुबह से से टीवी टॉवर रोड और फिजिकल रोड दोनों पर आमजन आजादी रोक दी थी। दोपहर बाद दोनों मार्ग खोल दिए गए। बता दें कि गुना- शिवपुरी लोकसभा सीट शिवपुरी,कोलारस,पिछोर, .गुना, .बमौरी,अशोकनगर, मुंगावली व चंदेरी सहित कुल आठ विधानसभा शामिल हैं। मतदान के बाद 23 मई को चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।

हर विस में 5-5 पिंक बूथ

लोकसभा चुनाव में महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने
के लिए पिंक बूथ स्थापित किए गए हैं। हर विधानसभा में
5-5 पिंक बूथ बनाए गए हैं। इन पिंक बूथ पर महिलाओं
की ड्यूटी लगाई गई है। साथ से जिले में पोलिंग बूथों पर
सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए गए हैं। ताकि गडबडी।
की संभावना होने पर प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

सीएएसएफ की छह कंपनियों सहित
साढ़े तीन हजार जवान तैनात

पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने बताया कि शिवपुरी
जिले के लिए छह सेंट्रल आम्र्स पुलिस फोर्स (सीएएसएफ)
की छह कंपनियां मिली हैं। एक कंपनी एसएएफ की आई है।
इसके अलावा पन्ना, मंडला, एपीटीसी इंदौर, पीटीएस तिधरा,
8वीं बटालियन और पीटीएस ट्रेनिंग के 150 जवानों सहित
स्थानीय पुलिस के साथ करीब साढ़े तीन हजार जवानों को
पोलिंग बूथ पर तैनात किया गया है। 92 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर हथियारबंद जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

कामगारों को वोटिंग के लिए आज सवैतनिक अवकाश
लोकसभा क्षेत्र में आने वाले सभी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापना में काम करने वाले हर कामगार को वोट डालने के लिए 12 ई का स्वेतनिक अवकाश की सुविधा दी। गई है। क्यिोजक द्वारा उल्लंघन किए जाने पर पांच सौ रुपए तक के जुर्माना से दंडित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment