Tuesday, May 14, 2019

अमेरिकी कंपनी मोनसेंटो खरपतवारनाशक से कैंसर होने की तीसरी।कानूनी लड़ाई हारी, दंपती को 14,385 करोड़ रुपए देने का आदेश

कैलिफोर्निया स्टेट कोर्ट का फैसला, कंपनी फैसले.के खिलाफ अपील करेगी

अमेरिका की बड़ी कृषि रसायन कंपनी मोनसेंटो अपने खरपतवार- नाशक राउंडअप से कैंसर होने को लेकर तीसरी कानूनी लड़ाई हार गई है। ऑकलैंड के कैलिफोर्निया स्टेट कोर्ट ने मोनसेंटो को अल्वा और अलबर्ट पिलोड को 205.5 करोड़ डॉलर (करीब 14,385 करोड़ रुपए) हर्जाने के तौर पर अदा करने का फैसला सुनाया है। इस मामले में यह अब तक का सबसे अधिक हर्जाना है। जूरी ने कंपनी को अल्वा और अलबर्ट पिलोड में से प्रत्येकको 7,000-7,000 करोड़ रुपए बतौर हर्जाना चुकाने का निर्देश दिया। साथ ही आर्थिक और गैर- आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए 5.5 करोड़ डॉलर (करीब 385 करोड़ रुपए) अलग से अदा करने को कहा।

शिकायतकर्ताओं के वकीलों ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि मोनसेंटो ने पूरी सुनवाई के दौरान कभी यह सावित करने का प्रयास नहीं किया कि राउंडअप इस्तेमाल में पूरी तरह सुरक्षित है। मोनसेंटो ने पहले दिन से कोई रुचि नहीं दिखाई थी। अमेरिका में राउंडअप से कैंसर होने की शिकायतों को लेकर लोगों ने विभिन्न अदालतों में 13,000 से ज्यादा मुकदमे दायर कर रखे हैं।

मोनसेंटो ने कहा- फैसले के निराश
 मोनसेंटो पर मालिकाना हक रखने वाली जर्मन कंपनी बायर ने कह्म है वह इस फैसले से निराश है। वह फैसले के खिलाफ अपील करेगी। बायर के मुताबिक यह फैसला खरपतवार-नाशक के संबंध में अमेरिकी पर्यावरण सुरक्षा एजेंसी की हालिया समीक्षा के विपरीत है। ऐसा नहीं होना चाहिए था।

पहले दो मामलों में 550 करोड़ और 560 करोड़ रु. का जुर्माना लगा था
मोनसेंटो को इससे पहले हजाने के तौर पर 1,110 करोड़ रुपए चुकाने पड़े हैं। पिछले साल 28 अगस्त को कोर्ट ने ड्वेन जॉनसन को 28.90 करोड़ डॉलर (करीब 2,023 ।
करोड़ रुपए) हर्जाना देने का फैसला सुनाया

था। बाद में इसे घटाकर 7.85 करोड़ डॉलर (करीव 550 करोड़ रुपए) कर दिया गया था। इस साल 28 मार्च को कोर्ट ने एडविन हाडमैन को 8 करोड़ डॉलर (560 करोड़
रुपए) का हर्जाना देने का फैसला सुनाया था।

 हर्जाना   इससे पहले दो मुकदमा हारने के कारण संपनी को 1100 करोड़ रुपए चुकाने पड़े हैं।

डब्ल्यूएचओ ने इसके रसायन को बताया है कैंसरकारक
खेतों में उगने वाली खरपतवार खत्म करने के लिए राउंडअप इस्तेमाल होता है। इस प्रोडक्ट में मुख्य रूप से ग्लाइफोसेट नाम । का रसायन होता है। कई विशेषज्ञ इस रसायन को कैंसर का कारणnमानते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसरnने ग्लाइफोसेट को ऐसे पदाथों की सूची में रखा है जिनसे कैंसर होने का डर है। जमीन में मौजूद सूक्ष्म जीवों को खत्म कर देता है राउंडअप पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था नवदान्य के मुताबिक राउंडअप के इस्तेमाल से खेत में मौजूद सभी प्रकार के कीड़े खत्म हो जाते हैं। इनमें वे सूक्ष्म जीव भी शामिल हैं जो पौधे को रोगों से सुरक्षा दिलाने में मदद करते हैं। संस्था के मुताबिक राउंडअप से पौधों में 40 से ज्यादा रोग पैदा होते हैं। इसके इस्तेमाल से पौधों के डीएनए भी डैमेज हो जाते हैं।

No comments:

Post a Comment