Thursday, May 30, 2019

आज फिर बनेगी मोदी सरकार; 8 देशों के प्रमुख आएंगे, इस बार सबसे ज्यादा 8 हज़ार मेहमान होंगे

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार गुरुवार को     दूसरी बार शपथ लेगी। समारोह में नेपाल, भूटान, मॉरिशस   के प्रधानमंत्री, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार के राष्ट्रपति, थाईलैंड, किर्गिस्तान के प्रमुख शामिल होंगे। पिछली बार सार्क देशों के प्रमुख शामिल हुए थे, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल था।
इस बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को नहीं बुलाया गया है। सूत्रों के मुताबिक इस बार 65 मंत्री हो    सकते हैं। इनमें 20 नए चेहरे संभव हैं। 2014 में 45. मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी। हालांकि बाद में कुल मंत्रियों की संख्या 76 से गई थी। समारोह में शामिल.  होने के लिए सभी मुख्यमंत्रियों को न्योता दिया गया है।  पर प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने समारोह में आने से मना कर दिया है।
सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह ने न्योता स्वीकार कर लिया है। समारोह में करीब 8 हजार मेहमान शामिल होंगे।

गैर भाजपा शासित राज्यों के ये मुख्यमंत्री आएंगेः पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी, तमिलनाडु के पलानीसामी, उपमुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम, कर्नाटक के कुमारस्वामी, तेलंगाना के चंद्रशेखर राव, दिल्ली के
सीएम केजरीवाल समेत कई ऐसे नाम हैं, जो विपक्षी नेता झेने के बाद भी शपथ में शामिल हो सकते हैं।

यदि अमित शाह मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। तो पूरी संभावना है कि वे वित्त मंत्री बनेंगे
अमित शाह 24 जनवरी 2016 को भाजपा के दूसरी बार अध्यक्ष बनाए गए थे। 23 जनवरी 2019 को उनका कार्यकाल खत्म हो चुका है। चुनाव तक के लिए कार्यकाल बढ़ाया गया है।
भाजपा में किसी को दो बार से अधिक अध्यक्ष नहीं बनाया जाता है। इसलिए कयास है कि शाह मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। चूंकि भाजपा सरकार दूसरी पारी में विकास के एजेंडे पर फोकस करना चाहती है,इसलिए सूत्रों का मानना है कि वित्त मंत्रालय ऐसे व्यक्ति को मिलेगा जो विकास का एजेंडा चला सके। इसके लिए सबसे । विश्वस्त और मजबूत नेता की जरूरत है। इसलिए भी पूरी संभावना है कि शाह वित्तमंत्री बनाए जाएंगे।

जेटली ने लिखा- मुझे मंत्री न बनाएं, मोदी देर शाम जेटली के घर पहुंचे
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मोदी को चिट्ठी लिखकर अपील की है कि- 'मुझे मंत्री बनाने पर विचार नहीं किया जाए। मेरी तबीयत 18 महीने से खराब है। इसलिए मैं बड़ी जिम्मेदारी नहीं संभाल पाऊंगा।' इसके बाद मोदी देर शाम जेटली से मिलने उनके घर गए। 

No comments:

Post a Comment