Friday, May 24, 2019

बंगाल, यूपी समेत सबसे ज्यादा नए वोटर्स वाले 5 राज्यों में मोदी ने जीती 80% सीटें

युवाः 239 में 190 सीटों पर जीत मिली भाजपा गठबंधन को

इस बार के चुनावों में 8.5 करोड़ वोटर ऐसे थे, जो पहली बार सांसद चुन रहे थे। इनमें बिह्मर, यूपी, मह्मराष्ट्र, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में ऐसे युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा थी। इन पांच राज्यों की 239 सीटों में से भाजपा और उसके गठबंधन सहयोगियों ने 190 सीटें यानी 80% सीटें। पहली बार वोट डालने वालों की बड़ी तादाद देखते हुए ही पीएम नरेंद्र मोदी ने 9 अप्रैल को महाराष्ट्र के लातूर में कहा था- क्या आपका पहला वोट हवाई हमला करने वालों के लिए से सकता है?

में पहली के वोटरों से कहना चाहता हूँ, क्या आपका पहला वोट वीर जवानों को समर्पित हो सकता है जिन्होंने पाकिस्तान में हवाई हमले किए।' पीएम की अपील  का असर हुआ भी। चुनावों से ठीक पहले सीएसडीएस की ओर से कराए गए सर्वेक्षण में पहली बार वोट डालने जा रहे 50% से ज्यादा युवाओं ने मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की इच्छा व्यक्त  की थी।

भाजपा ने भी इस बार पिछले साल की तुलना में ज्यादा युवाओं को टिकट दिए। इससे मोदी भाजपा युवाओं से जुड़ने में कामयाब रह्म। तेजस्वी सूर्या भाजपा के सबसे युवा सांसद बेंगलुरू साउथ से भाजपा ने 28 वर्षीय तेजस्वी सूर्या को टिकट दिया था, जिन्होंने कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद को तीन लाख से ज्यादा वोट से हराया।

महिलाःबीजेपी ने 53 महिलाओं को टिकट दिया, 36 को मिली जीत
2019 आम चुनाव महिलाओं के लिए कई मायनों में खास रहे। इस बार 13 राज्यों में महिला वोटरों की संख्या पुरुष वोटरों से अधिक थी।

नौ राज्यों में महिलाओं ने प्रतिशत के लिह्मज से पुरुषों से ज्यादा वोटिंग की। महिला- पुरुषों के वोटिंग का प्रतिशत भी घटकर 0.4% रह गया। 1962 में महिलाओं और पुरुषों की वोटिंग का अंतर 17% था। जो पिछले चुनावों में 1.4% रह गया था। इस बार पहली बार 76 महिलाएं चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंची हैं।

यानी लोकसभा में उनका प्रतिनिधित्व 2014 के 11.2% से बढ़कर 2019 में 14% हो गया है। इस बार इतिहास में सबसे ज्यादा 724 महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ीं। भाजपा ने  53 और कांग्रेस ने 54 महिला प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा था। नई संसद में सबसे ज्यादा 38 महिलाएं भाजपा की होंगी, वहीं कांग्रेस की 6 महिला प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। तृणमूल कांग्रेस ने 41% और बीजद ने 33%  टिकट महिलाओं को दिए। तृणमूल की 17 में से ना महिला प्रत्याशी और बीजद को पांच प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।

 16 भाजपा महिला सांसदों ने बचाई सीट भाजपा ने 16 महिला सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा था, जो सीट बचाने में कामयाब रहीं। कांग्रेस की ओर से सिर्फ सोनिया गांधी ऐसा कर सकी।।

No comments:

Post a Comment