Sunday, May 12, 2019

आठ विधानसभाएं; भाजपा अपने गढ़ रतलाम समेत 3 सीटों पर मजबूत, कांग्रेस 4 पर कांतिलाल के भरोसे

झाबुआ-रतलाम संसदीय क्षेत्र का नाम बदलकर भले रतलाम-झाबुआ हो गया पर चुनाव नतीजों को लेकर यहां की पहचान अब तक नहीं बदल पाई है। रतलाम भाजपा का गढ़ है और हर चुनाव में पार्टी यहां से जीतती भी है पर झाबुआ की बढ़त के कारण संसदीय सीट के नतीजे कांग्रेस की ओर जाते रहे हैं।
 रतलाम में तीन विधानसभा सीटें हैं, इनमें से दो और झाबुआ सीट को मिला लें तो इन तीन सीटों पर भाजपा विधानसभा चुनाव के पांच महीने  बाद भी अपने वोट बैंक को एकजुट रखती दिख  रही है। जबकि कांग्रेस अपनी सीट आलीराजपुर में अंतर्कलह से निपट रही है, जबकि चार सीटों पर  वह मौजूदा लोकसभा प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के दम पर ताल ठोक रही है। 13 मई को रतलाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सभाएं हैं। इन दो दिग्गजों के दौरों के बाद इस सीट का वोट गणित बदलने के भी संकेत
हैं। हालांकि 2014 का लोकसभा चुनाव छोड़ दें तो 1980 से लगातार यहां कांग्रेस जीतती रही  है। भाजपा को 2014 में कांग्रेस से टूटकर आए दिलीपसिंह भूरिया को लड़ाया तो वो 1 लाख 20 हजार वोट से जीते, लेकिन एक साल बाद ही मोदी के पीएम बनने के बाद उप चुनाव में कांग्रेस के  कांतिलाल भूरिया ने 80 हजार से जीतकर वापसी की। इस बार कांग्रेस ने यहां महीनेभर पहले ही सांसद कांतिलाल को प्रत्याशी घोषित कर दिया था। आर-पार की लड़ाई के मूड में भाजपा ने पूरे प्रदेश से इकलौते वर्तमान झाबुआ विधायक जीएस डामोर को मैदान में उतारा है। तीसरी ताकत के रूप में इस बार आदिवासी संगठन जयस भी मौजूद है।

झाबुआ जिला : तीन सीटें

 झाबुआ : डामोर यहीं से विधायक हैं तो भूरिया इसी क्षेत्र के मोर इंडिया के निवासी हैं। 1993 से 2018 तक के छह चुनाव में तीन बार भाजपा तो इतनी से बार कांग्रेस जीती। पिछले विस चुनाव में कांग्रेस के बागी जेवियर मेदा 36 हजार वोट ले गए तो डामोर 10400 वोट से जीते, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। जेवियर फिर से कांग्रेस में हैं। पेटलावद : यहां भाजपा की निर्मला भूरिया 2015 में लोकसभा उप चुनाव और 2018 में विधानसभा चुनाव हारी। निर्मला का पिता दिलीपसिंह के कारण जो प्रभाव था वो उनके निधन के साथ खत्म ह्येता जा रहा है।

 अब यहां भाजपा में कोई बड़ा नेता नहीं बचा है। डामोर ने यहीं से विधानसभा टिकट मांगा था, लेकिन नहीं मिला।
थांदला : वीरसिंह भूरिया कांग्रेस से विधायक हैं। कांतिलाल यहां से चार बार विधायक रहे। इसलिए उनकी यहां पकड़
है। 2013 में निर्दलीय ने दोनों पार्टियों को पटकनी दी थी।
आलीराजपुर जिला : दो सीटें

आलीराजपुर : कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश कुमार और कांग्रेस विधायक महेश पटेल में विवाद है, जिससे कांग्रेस को नुकसान हो सकता है। 1993 से अब तक छह चुनाव में तीन-तीन बार दोनों पार्टियां रहीं।। जोबट : कांतिलाल की भतीजी कलावती भूरिया 18 साल से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। निर्दलीय मैदान में उतरकर कांतिलाल का कांटा बन रहे मथाइस को उन्होंने मना लिया है। 2018 के विधानसभा में कांग्रेस के बागी के 32 हजार वोट लाने के बाद कलावती जीतीं और अब काका को लीड दिलाने का वादा किया है।

आलीराजपुर जिला : दो सीटें
आलीराजपुर : कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश कुमार और कांग्रेस विधायक महेश पटेल में विवाद है, जिससे कांग्रेस को नुकसान हो सकता है। 1993 से अब तक छह चुनाव में तीन-तीन बार दोनों पार्टियां रहीं।। जोबट : कांतिलाल की भतीजी कलावती भूरिया 18 साल से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। निर्दलीय मैदान में उतरकर कांतिलाल का कांटा बन रहे मथाइस को उन्होंने मना लिया है। 2018 के विधानसभा में कांग्रेस के बागी के 32 हजार वोट लाने के बाद कलावती जीतीं और अब काका को लीड दिलाने का वादा किया है।

No comments:

Post a Comment