Friday, May 10, 2019

शिवराज के परिजन ही नहीं, जैत के कई किसानों का कर्ज माफ : नाथ

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा नेताओं पर झूठ बोलने आरोप लगाते हुए कहा कि 21 लाख किसानों के नाम सार्वजनिक होने के बाद इनके नेताओं से जयच देते नहीं बन रहा है। सिर्फ 75 दिनों में ही इतने किसानों का कर्ज माफ किया गया है। आचार संहिता लगने के कारण काम बंद हो गया था, लेकिन अब कर्जमाफी का काम फिर शुरू हो रहा है। कमलनाथ मुरैना में सभा ले रहे थे।

उन्होंने भोपाल के सियासी घटनाक्रम पर भी चुटकी ली और कहा कि कर्जमाफी के वायजूद पीएम नरेंद्र मोदी और शिवराज कर्ज माफ नहीं होने की बात करके भ्रम फैला रहे थे। अब खुलासा हो गया है कि शिवराज के गांव जैत में भी किसानों के कर्ज माफ हुए हैं। उनके भाई और अन्य परिजन भी लाभ लेने वालों में शामिल हैं। उन्होंने सवल किया कि यदि भाजपा कर्जमाफी फजी बता रही है तो आवेदन कहां से आए?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कह्म कि सुबह शिवराज ने माना था कि भाई को कर्ज माफ हुआ है। शाम को रोहित कह रहे हैं उन पर कर्ज नहीं था। आखिर । दोनों में सच कौन खेल रहा है? उन्होंने सवाल किया कि रोहित ने आवेदन नहीं किया तो आया कहां से? कज्जमाफी का एसएमएस मिला, खाते में पैसा आया
तो उन्होंने आपत्ति क्यों नहीं ली।

कांग्रेस ने बतए रिश्तेदारों के आवेदन प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने मीडिया के सामने आवेदन पेश किए। इसमें शिवराज के भाई, चाचा के लड़के सहित सात करीबी रिश्तेदारों के नाम शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment